सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभावती देवी पत्नी रामप्रवेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुभावती देवी गांव के पास स्थित एक नल पर स्नान कर रही थीं। उसी दौरान उनकी अचानक सांस फूलने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सुभावती देवी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी परेशानियों के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। घटना की खबर से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…