बाइक और स्कूली मैजिक की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी तिराहे के समीप एक बाइक और स्कूली मैजिक के टक्कर में एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुबारी कस्बा निवासी कौशल कन्नौजिया पुत्र संतु अपनी दादी 55 वर्षीय सुरसतिया देवी और बहन कजल को बाइक पर बैठाकर मधुबन जा रहा था । जैसे ही वह दुबारी तिराहे के समीप पहुंचा सामने से आर रहीं एक अनियंत्रित स्कूली मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां सुरसतिया देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय कौशल और 12 वर्षीय काजल की स्थिति गंभीर बनी हुई ही । उधर पुलिस वैधानिक तरीके से संचालित स्कूली मैजिक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

3 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

3 hours ago