एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों संत कबीर इकाई, शहीद भगत सिंह इकाई, गुरु श्री गोरक्षनाथ इकाई तथा महात्मा गांधी इकाई गुरुवार को भौवापार ग्राम में रैली निकालकर ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद बाबा श्रीमंजुश्वर नाथ मंदिर के परिसर में श्रमदान किया गया और मंदिर को स्वच्छ बनाया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी संजय गिरि ने इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इससे पहले महाशिवरात्रि के बाद मंदिर की सफाई में 10 दिन लग जाते थे। लेकिन इस बार के कैंप में यह कार्य एक दिन में कर दिखाया गया। ग्राम सभा के प्रधान धनंजय सिंह ने भी इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का समाज के विकास में बहुत बड़ा योगदान हो सकता है और यह विद्यार्थी सामाजिक परिवर्तन के ब्रांड एम्बेसडर सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरीजेश कुमार यादव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीप्रकाश ने किया तथा स्वागत और विषय प्रवर्तन का कार्य क्रमशः डॉ. पवन कुमार एवं डॉ. प्रदीप राजोरिया ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ। शुक्रवार का कार्यक्रम जनजागरुकता अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, लिंग भेदभाव तथा नारी सशक्तिकरण होना है।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

3 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

3 hours ago