Categories: Uncategorized

महिला ने छेड़छाड़ व बलात्कार करने का लगाया आरोप

पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, क्षेत्राधिकारी से की शिकायत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अल्हगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मंगलवार दिन के 10:00 बजे बताया कि उनके गांव का ही नीलेश नाम का व्यक्ति उनके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है और मौका पाकर घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया शोर गुल सुनकर मौके से भाग गया। पीड़िता ने इसकी थाना अल्लाहगंज में शिकायत की किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया एक गृहणी महिला है, उसके गांव के नीलेश पुत्र उमेश काफी समय से राह गली में उसके साथ छेड़छाड़ व मानसिक प्रताड़नाएं देता रहता है। 08 दिसंबर की रात ज़ब वह घर में अकेली थी, तभी नीलेश उसके घर के अन्दर घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियो के बाद उसके पति आ गए तों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गया। पीड़िता ने 1076 पर पुलिस सहायता पर फोन किया परन्तु कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं हुई। उक्त व्यक्ति के हौसले और बुलन्द हो गये। पुनः16.01.2025 को समय करीब 9:00 बजे रात को नीलेश उसके के घर के अन्दर घुस आया और चारपाई पर दबोच कर उसके के साथ बलात्कार करके मौके से भाग गया। जब खेत से उसका पति वापस आया। तब पीड़िता ने सारी घटना अपने पति को बताई अगले दिन सुबह पीड़िता अपने पति के साथ थाने आकर लिखित शिकायती पत्र दिया। परन्तु धाने द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

6 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

6 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

6 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

7 hours ago