महिला ने तहसील प्रशासन पर दीवार को तोड़ने का लगाया आरोप

पीड़ित महिला ने सीएम, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर न्याय की लगाईं गुहार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोटपुर पिपरा निवासिनी लखरानी देवी पत्नी महंथ विश्वकर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करके न्याय की गुहार लगाईं है I प्रेषित पत्र में पीड़ित महिला ने अवगत कराया है कि आराजी संख्या- 125 मी. रकबा 0.040 हे. को मैंने 04 जून 2015 को रजिस्ट्री/बैनामा-1083/15 लिया है और तभी से मैं पक्का भवन व बाउण्ड्री बनवाकर उक्त जमीन पर काबिज-दाखिल हूँ I किन्तु बैनामाशुदा जमीन में गाँव के कुछ लोग जबरदस्ती गुण्डई के बल पर अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं I जिससे क्षुब्ध होकर दीवानी न्यायालय के यहाँ वाद संख्या- 1043 2023 लखरानी बनाम अशोक द्वारा दाखिल किया गया है, जो विचाराधीन है I आगे पीडिता ने 17 अगस्त को अपने पत्र पर डीएम देवरिया द्वारा एसडीएम बरहज को बिना धारा 24 विवादित पैमाइश न किया जाये I का जिक्र किया है वहीँ शिकायती सन्दर्भ संख्या – 20019023011641 के बावत् 15 सितम्बर को हल्का लेखपाल, कानूनगो एवं तहसीलदार बरहज द्वारा डीएम को प्रेषित आख्या रिपोर्ट किया कि “गाटा संख्या-125, कुल रकबा- 0.482 भूमि की पैमाइश धारा- 24 रा.सं. की धारा के आदेश के बिना नहीं किया जायेगा I” का भी हवाला दिया है और इसके बावजूद 06 अक्टूबर को दोपहर बाद बरहज तहसील प्रशासन ने बरहज पुलिस टीम को लेकर बुलडोजर से लैश होकर मेरे घर आ गई और प्रार्थिनी की बैनामें की भूमि में बनी पूरब तरफ मौजूद दीवाल को ढहा दिया गया और एल्वेस्टर शीट आदि को उजाड़ दिया गया, जिसासे प्रार्थिनी की काफी आर्थिक क्षति हुई है Iपीडिता ने बैनामयुक्त रकबा- 0.040 हे को पूर्ण करते हुए पत्थर-नशब की कार्यवाही करते हुए अनाधिकृत रूप से तोड़े गए अपनी पक्की दीवार का पुनः निर्माण कराने और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है I

          ,
rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago