अवर अभियंता ग्रामीण पर महिला ने दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि मेरे घर पर विद्युत विभाग से चार पांच लोग विद्युत चेकिंग के नाम पर मेरे घर विद्युत चेकिंग करने आये।  मैंने बताया कि बिजली मीटर बाहर लगा हुआ है।घर पर कोई पुरुष नहीं है जाकर मीटर बाहर चेक कर लिजिये। मैने इस बात को कहाँ तो विद्युत अधिकारी जेई विजय गौड़ ने धौस जमाते हुए मेरे घर के अन्दर घुस आये और  मेरे बहू को बुरी नियत से देखने लगे। यह बात मुझे नागवार लग गई और मैने विरोध किया तो जेई ने कहा कि तुम बुढ़िया चुप रहो।  हम लोगों को काम करने दो मैंने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए  इसकी सूचना मैने अपने बच्चे व आसपास के लोगों  को देने गयी इसकी भनक  लगते ही जेई व  विद्युत कर्मचारी व अन्य साथी हरिजन उत्पीड़न की  धमकी देते हुए घर से  दौड़ते हुए भाग निकले। इस मामलें में महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया और कार्यवाही की मांग की। इस सम्बंध में कोतवाल उमेश बाजपेयी ने कहा कि बिजली बिभाग के जेई व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। 

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

39 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago