जान की बिना परवाह किए वरिष्ठ पत्रकार ने बुझाई सिलेंडर में लगी आग

सिलेंडर आबादी के बीच आग लगने से मची थी अफरातफरी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) दैनिक अखबार के युवा पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने एक बार फिर बहादुरी का परिचय देकर लोगों की जान बचाने का काम किया है,घर में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग को बुझाकर लोगों का दिल जीत लिया।सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने युवा पत्रकार की हिम्मत को सराहते हुए उन्हें भगवान का भेजा दूत बताया,इससे पहले भी संतोष श्रीवास्तव ने बेजुबान कुत्ते की जान बचाने के लिए 12 फुट गहरे टैंक में उतरकर उसे सुरक्षित बचाकर एक इन्सानियत का मिशाल बने थे।
शहर के बीच स्थित नगर कोतवाली इलाके के जोशिया पुरा मोहल्ला में रहने वाले सोनू के यहां नेपाल के रहने वाले धीरज किराएदार हैं,उस समय अफरातफरी मच गई जब धीरज के एलपीजी सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई और आग की तेज लपटों को देखकर धीरज जान बचाकर घर के बाहर भागा और शोर शराबा सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और सैकड़ों की भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन सिलेंडर में लगी आग को देखकर किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह आग बुझाने जाए। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
आग लगने की जानकारी से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोग घरों को छोड़कर खुले मैदान में भाग गए जहां सभी अप्रिय घटना से आशंकित हो रहे थे तभी जानकारी पाकर के पत्रकार संतोष श्रीवास्तव भी छायाकार अरुण दीक्षित के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को दूर हटाते हुए संतोष मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह सिलेंडर में लगे आग को बुझाया,इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।इस दौरान सभी सिलेंडर फटने की आशंका सहमे रहे,वहां मौजूद लोग पहले तो संवाददाता को दमकल कर्मी समझते रहे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि दिलेरी के साथ आग बुझाने वाला युवक पत्रकार है तो उन्होने उसकी हिम्मत को सराहाते हुए आर्शिवाद भी दिया।

भैय्या हमको बता दीजिए सिलैंडर में लगी आग कैसे बुझाई जाती है

बहराइच : जोशियापुरा मोहल्ले में सिलेंडर से आग लगने से मची अफरातफरी के बीच एक महिला युवा पत्रकार के पास पहुंची और उनसे आग बुझाने का उपाय पूछने के साथ आग्रह किया की वहां मोजूद सभी लोगों को भी इसकी जानकारी दे दीजिए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि आग बुझाने वाला युवा पत्रकार है तो वे भी उसे अपना आर्शिवाद देने के लिए विवश हो गईं।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

7 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

10 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago