सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सिचाई विभाग के डाकबंगले पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जनसुनवाई की।जिसमे आवास,सड़क,शौचालय, सामुदायिक भवन,बिजली,अम्बेडकर भवन ,ट्रांसफर एवम ट्रांफार्मर की क्षमता वृद्धि आदि समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से त्वरित निस्तारण करने को कहा।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगो के पास पहुँच रही है।
महिला आरक्षण बिल(नारी शक्ति वंदन अधिनियम) संसद के दोनों सदनों से पारित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए भाजपा सरकार कोशिश कर रही थी। और इस सरकार ने इसे पूरा करके दिखाया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ भारत एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर खड़ा है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अमरनाथ सिंह,अजय दूबे वत्स,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह,अन्नू सिंह,अश्वनी कुमार,दिग्विजय मिश्र,हरेन्द्र कौशिक,योगेश कुमार,सुशील राठौड़,देवाशीष यादव आदि मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…