पंचमी पर 27 सितंबर को देवरही मंदिर प्रांगण में होगा भव्य जागरण का आयोजन
इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/for-happiness-and-prosperity-arrange-for-a-special-lamp-akashdeep-in-the-month-of-kartik/
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को जनपद के प्रसिद्ध शक्ति स्थल देवरही माता मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ भगवती से जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण प्रगति की कामना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि “नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। माँ भगवती की कृपा से जनपद में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”
उन्होंने सभी नागरिकों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बताया कि पंचमी तिथि 27 सितम्बर, शनिवार की साँय 6 बजे देवरही मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन-कीर्तन मंडलियाँ अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस जागरण में सम्मिलित होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…