वृहद गौशालाओ की एआई कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद में संचालित वृहद गौशालाओं की निगरानी हेतु विकास भवन स्थित विकास वॉर रूम में स्थापित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 11 वृहद गौशालाओं को नियंत्रण कक्ष से जोड़ते हुए 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरों (एआई सक्षम) की सहायता से निगरानी की जाएगी। ये कैमरे सोलर पैनल एवं सिम युक्त हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी निर्बाध रूप से कार्यरत रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इन कैमरों की सहायता से गौशालाओं की 24×7 निगरानी सुनिश्चित की गई है तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रणालीगत व्यवस्था की गई है। उन्होंने वॉइस कमांड के माध्यम से एक गौशाला के गोपालकों से संवाद स्थापित कर चारा, पानी एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अगले दो माह में जनपद में 10 और वृहद गौशालाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें आरंभ से ही बाउंड्री वॉल एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। समस्त वृहद गौशालाओं की निगरानी हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के 26 पीएम-श्री विद्यालयों को भी सीसीटीवी कैमरों से युक्त किया जा चुका है, जिनकी निगरानी भी विकास वॉर रूम में की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि गौशालाओं अथवा विद्यालयों के संचालन एवं देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाई जाती है, तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

50 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

6 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago