संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। अत्यधिक ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार के निर्देशानुसार जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 02 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अवकाश अवधि में बच्चों का शैक्षणिक संचालन स्थगित रहेगा, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका नियमित रूप से केंद्रों पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी, पोषण ट्रैकर से संबंधित कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय एवं विभागीय कार्यों का नियमित रूप से संपादन किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि ठंड के प्रकोप से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…