यात्री सुविधाओं में उन्नयन हेतु औड़िहार-छपरा रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रविवार 30 जुलाई ,2023 को रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन पुनर्विकास कार्य योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के साथ यात्री सुविधाओं में उन्नयन हेतु, इस रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो हेतु औड़िहार – छपरा रेल खण्ड का
विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छपरा जं की पुनर्विकास कार्य योजनाओं की रूप रेखा देखी और कार्य योजना के क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने छपरा सेकेण्ड इन्ट्री के कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया, तथा उन्होंने छपरा स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पैनल,स्टेशन भवन,प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल,प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया,प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े उपकरणों एवं विफलता पंजिकाओं आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,क्रू लॉबी तथा निर्माणधीन गार्ड/लोको रनिंग रुम का निरीक्षण किया, इसके पश्चात उन्होंने एन ई रेलवे मजदुर यूनियन छपरा की मांगों को सुना और युक्तियुक्त मांगों को अविलम्ब पूरा करने का आस्वासन दिया । इसके साथ ही प्रगतिशील यात्री सुविधा विकास कार्यो एवं स्टेशन विस्तारीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को तदनुसार निर्देश दिया।
ज्ञातव्य हो कि नए मंडल रेल प्रबंधक का यह पहला छपरा दौरा था जिसमें उन्होंने स्टेशन के सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया ।
इस निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) कौशलेश सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम श्री ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियरर(समान्य) पंकज केशवानी,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W ) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ENHM) अपूर्व,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार – छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के रूटीन प्रशिक्षण एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की भी जाँच की ।
अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

19 hours ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

20 hours ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

2 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

2 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

2 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

3 days ago