हाई वोल्टेज तार के सम्पर्क में आने से 2 कावड़ियों की मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार की भोर में बरहज स्थित सरयू नदी से जल भर कर डीजे के साथ महेन व रुदपुर मन्दिर में चढ़ाने जा रहे थे कि कावड़ियों का डीजे हाईवोल्टेज के तार के सम्पर्क में आ गया जिससे दो कावड़ियों की मौत हो गई। वहीँ कई के झुलसने व घायल होने की बात लोगो द्वारा कही जा रही हैं।
चौथे सोमवार के लिए रविवार की शाम को उपनगर के चौराहे से ट्राली पर बहुत ऊंचाई पर डीजे लगा कर नाचते झूमते व बोल बम का नारा लगाते हुए नजदीकी गाँव के शिव भक्त बरहज सरयू तट जा रहे थे। बरहज पहुँच कर स्न्नान कर जल भर के डीजे की धुन पर थिरकते युवा आधी रात के करीब बरहज थाना क्षेत्र के विनोपुरी से आगे पहुंचे थे कि डीजे के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट की तार की चपेट में आ गए। जिसमें मदनपुर के वार्ड 8 खटीक टोला निवासी दीपक 18 वर्ष पुत्र शैलेन्द्र राजभर व अमन गुप्ता 19 वर्ष पुत्र सुरेंद्र की गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही उपनगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतको के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दर्जनों परीक्षार्थी, हस्ताक्षर-मोहर को लेकर छात्रों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा…

6 hours ago

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण

कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में…

6 hours ago

प्रेरणा दिवस संत समागम का भव्य आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड में आयोजित प्रेरणा दिवस संत समागम के…

6 hours ago

निजी गाड़ी छोड़ ऑटो से जिला मुख्यालय पहुंचे सदर विधायक, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण…

6 hours ago

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सिकंदरपुर में आगमन, पूर्व विधायाक के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन…

8 hours ago

जमीन मालिक की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराई रजिस्ट्री डीएम से गुहार के बाद…

8 hours ago