संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के चमनगंज पड़रिया के पास शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल सवार को बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन में से एक युवक की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रेश, धर्मेंद्र व मुकेश निवासी पड़रिया एक बाइक पर बैठकर शनिवार की रात चमनगंज चौराहे से पड़रिया अपने घर आ रहे थे। अभी पड़रिया पहुंचने वाले ही थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चंद्रेश पुत्र रामसमुझ को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर दिया। तीनों आपस में चचेरे भाई थेl
थानाध्यक्ष श्याममोहन ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…