परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोतर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनुप कुमार सतपथी ने तीव्रगामी एवं संरक्षित परिचालन सुनिक्षित करने के उदेश्य से गोरखपुर-बनारस खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनुप कुमार सतपथी ने बदलते मौसम एवं तापमान के उतार चढ़ाव में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, साथ ही रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं सिगनल की दृश्यता को दुरूस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट, काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखा।विन्डो निरीक्षण करते हुए, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक बनारस स्टेशन पहुँचे तथा उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल,स्टेशन भवन,प्लेटफॉर्म, यात्री शेड,पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल,प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया,प्रवेश एवं निकास मार्ग,साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम,आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग,चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका,निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके उपराऩ्त प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने मंड़ल कार्यालय में मंडलीय अधिकारियों, मुख्य यातायात निरीक्षक तथा वाण्जिय निरीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों के परिचलान से जुड़े सभी पहलुओं का संज्ञान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लिया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

41 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

49 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago