वाराणसी मण्डल के दाऊदपुर व सिधवलिया स्टेशनों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) राहुल श्रीवास्तव ने रविवार 04 जून,2023 को संरक्षा एवं परिचलनिक सुधार हेतु चल रहे विकास कार्यो हेतु वाराणसी मंडल के दाउदपुर एवं सिधवलिया स्टेशनों एवं दुरौंधा-मसरख रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।इस निरीक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंडल सीगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित मोहन पंत,सहायक मंडल इंजीनियर(सीवान) आर.के. मिश्रा एवं वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीवास्तव सबसे पहले दाउदपुर स्टेशन पहुँचे और स्टेशन पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचलनिक व्यवस्था एवं संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। तदुपरान्त उन्होंने दुरौंधा-मसरख- थावे-सीवान निरीक्षण किया और परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया।
अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान सिधवलिया स्टेशन स्टेशन पहुँचे और वहाँ पर प्रस्तावित नए गुड्स शेड के निर्माण के संबंध में कार्य योजना बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

6 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

7 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

7 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

8 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

8 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

8 hours ago