संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के बूधा कला गांव के पास रविवार की सुबह पांच बजे गोरखपुर की ओर जा रही एक पिकअप अनियन्त्रित होकर सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। कांटे चौकी प्रभारी हरेंद्र राय अपने हमराहियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और एनएचएआई की एंबुलेंस बुलाई गई। पेड़ से टक्कर के कारण पिकअप का पूरा केबिन चिपक गया था और चालक का शव उसी में फंसा हुआ था।
चालक के शव को निकालने के लिए पुलिस ने बस्ती से क्रेन बुलवाया और शव को दो घंटे के बाद निकाला जा सका। समाचार लिखे जाने तक मृतक पिकअप चालक की पहचान का प्रयास जारी था।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…