फर्जी दस्तावेज पर बने शिक्षकों के विरुद्ध क्या एस टी एफ़ की होगी कार्यवाही

आखिर क्यों जाँच में सहयोग नही कर रहा विभाग?

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 81 शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों एवं समस्त प्रपत्रों की प्रतियां प्राप्त करने हेतु 27.03.2023 एवं 20.05.2023 को ज्ञापन जारी करने के बाद भी, वांछित दस्तावेज अभी तक एस.टी.एफ. मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज एवं सम्बन्धित प्रपत्र विभाग द्वारा अभी तक एस टी एफ प्रमुख को उपलब्ध नहीं कराना विभाग पर सवाल खड़ा कर रहा है। एस टी एफ द्वारा जांच कर रहे जाँच अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि शिक्षकों द्वारा लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों केफर्जी होने का आरोप पहले भी तय हो चुका है। जांच कर रहे विवेचक का कहना है की चयनित होने के लिए लगाए प्रणाम पत्र के फर्जी होने के आरोप को बल मिलता है, शिक्षा विभाग के सहयोग न करने से आरोपी शिक्षको के विरुद्ध जांच में देरी हो रही है। विभाग द्वारा ऐसा क्यो किया जा रहा है।यह भी जांच का विषय हो गया है।मामले की जांच में सीआरपीसी की धारा 91 के तहत जांच हेतु सूचना/अभिलेख प्राप्त करने का अधिकार अधोहस्ताक्षरी को है। प्रश्नाधीन जांच से संबंधित जानकारी/अभिलेख प्रभारी हैं। शिक्षकों के विरूद्ध फर्जी/जाली दस्तावेजों के आधार पर चयन किये जाने के सम्बन्ध में, जांच से ही खुलासा होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

5 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

5 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

6 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

6 hours ago