बरहज नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे: अमरेंद्र गुप्ता

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकाय चुनाव को लेकर बरहज की जनता को त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा हैl एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी के रूप में अजीत जायसवाल के समर्थक पूरे जोर-शोर से नगर पालिका के विकास कार्यों को भुनाने तथा साथ ही अजीत जायसवाल द्वारा किए गए विकास कार्य की बात कर रहे है।
वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनूप मद्धेशिया की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैंl यदि देखा जाए तो बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी श्वेता जयसवाल भी किसी से कम नहीं हैl

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बरहज की जनता अब ठान चुकी है कि बिना भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड में चेयरमैन हुए बरहज की दशा को नहीं सुधारा जा सकता। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो भी अध्यक्ष पद पर बैठा है वह कहीं ना कहीं नगर पालिका वासियों के साथ छल करने का कार्य किया हैl यदि बरहज की जनता ने हमें मौका दियाl तो हम बरहज में विकास की गंगा बहाएंगे।

उन्होंने कहा कि बरहज में एक बस स्टैंड तक नहीं बन पाया, जिससे हर समय सड़कों पर जाम लगा रहता हैl लेकिन जिन-जिन लोगों के हाथों में जनता ने नगर पालिका की बागडोर सौपा हैंl वे लोग कहीं न कहीं जनता के साथ छलावा करने का कार्य किए हैं। हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो हम बरहज नगर पालिका में विकास की गंगा बहा देंगेl यह मेरा वादा है और जो कहा है उसे पूरा करके दिखाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago