मोहब्बत से देंगे नफरत का जवाब: प्रवीण पाण्डेय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के विभिन्न विकास खंडों क्षेत्रों में विगत 4 दिनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में चल रही पदयात्रा का समापन महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ‘रघुपति राघव राजाराम’ गा कर किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के आवाह्न पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने गांधी जी के चित्र के समक्ष उनका प्रिय भजन गाया और जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंसा और नफरती विचारधारा के समर्थकों ने बापू को आज ही के दिन हमसे छीन लिया था। तब से लेकर आज तक नफरत मोहब्बत से लड़ रही है और अहिंसा हिंसा से।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि जनता अपने हक के लिए और संविधान की रक्षा के लिये लड़ना सीखे और आवाज बुंलद करे। महात्मा गांधी की शहादत बेकार नही जायेगी। अहिंसा के आगे हिंसा को घुटने टेकने पड़ेंगे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी करोड़ों देशवासियों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरे हैं, उनकी मेहनत और संघर्ष एक दिन रंग लायेंगी और नफरती विचारधारा का अंत होगा।
जिले के विभिन्न ब्लाकों के कांग्रेसियों का हुजूम जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद पहुंचा जहां से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में शुरू हुयी पद यात्रा बरदहिया बाजार से होते हुए डीघा बाईपास पर समाप्त हुईl
यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल एवं प्रदेश सचिव डा. नादिर सलाम मौजूद रहेl
पद यात्रा समापन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश सचिव डा. नादिर सलाम ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है, घबराहट ऐसी है की लगातार सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर लोगों को डरा रही हैl जबकि कांग्रेस का सिपाही कभी डरने वाला नही और हमारे नेता राहुल गांधी निर्भीक होकर न्याय को लेकर चल रहे हैंl
इस अवसर पर मो. नजीर दिलशाद अफसर, शांति देवी, सुनील कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शुक्ला, रवि उदय पाल, मोइन अंसारी, गिरीश चंद पाण्डेय, विजय विश्वकर्मा, अशोक आर्या, जय प्रकाश पाण्डेय, राजन लाला, अमित सिंह लल्ला, विकास पाल, डबलू तिवारी, गिरजेश मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago