दो -दो बार तबादले का आदेश जारी होने के बाद रोहन कलमे को क्यों नहीं किया जा रहा है रिलीज

कार्यमुक्त करने के संबंध मे शुक्रवार को वंचित बहुजन आघाड़ी का दोपहर 2 बजे तीव्र आंदोलन का इशारा

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश की सबसे श्रीमंत मानी जाने वाली मुंबई महानगरपालिका पर बार बार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं। कई मनपा के अधिकारी विभाग में पिछले कई वर्षों से डटे पड़े हुए हैं। जबकि महानगरपालिका के अनुसार अधिकारियों के तीन वर्ष के बाद रूटिंन बदली कर दी जानी चाहिए। मुंबई मनपा के कुर्ला के एल वार्ड के अंतर्गत घन कचरा व्यवस्थापन विभाग के सहायक अभियंता रोहन कलमें का पिछले 2 महीनो के भीतर दो बार तबादला हुआ है। दोनों ही बार दूसरे विभाग का अधिकारी रोहन कलमें के स्थान पर आया । उसने चार्ज भी लिया लेकिन रोहन कलमे ने चार्ज नहीं छोड़ा और वह अधिकारी पहली बार बैरंग लौट गया और दूसरी बार पिछले एक हफ्ते से वार्ड में बैठा हुआ है, लेकिन रोहन कलमें को रिलीज नहीं किया जा रहा है। बता दे की महानगरपालिका में कर्मचारियों की कमी है, उसके बावजूद ही एक भी एक ही पोस्ट दो दो अधिकारियों को बैठाकर मनपा द्वारा मनुष्य बल का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अब ऐसे में यह चर्चा है कि क्या मुंबई मनपा के अंदर ट्रांसफर का अवैध रूप से कारोबार चलाया जा रहा है, क्योंकि रोहन कलमें पर स्थानीय नागरिकों ने कई बार भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है और भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद ही उसका दो बार तबादला किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि राजनीतिक दबाव की वजह से रोहन कलमें का तबादला रोक दिया जाता है जो कि मनपा कानून के गलत इस्तेमाल का ज्वलंत उदाहरण है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता विनोद सोनकांबले ने आरोप लगाया है कि भीलवाड़ा के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर रोहन कलमे पर विशेष रूप से मेहरबान है। वे यह नहीं चाहते कि रोहन कलमें का तबादला किसी अन्य वार्ड में हो। क्योंकि रोहन कलमें उनके लिए एक कमाऊ पूत है। इसीलिए पिछले 10 दिनों से रोहन कलमे का रिलीज ऑर्डर उनके टेबल पर रखा हुआ है लेकिन वह साइन नहीं कर रहे हैं। इस संदर्भ में प्रतिक्रिया लेने के लिए सहायक आयुक्त धनजी हेर्लेकर से संपर्क करने की बार-बार कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, इसलीये शुक्रवार 15-03-2024 को दोपहर 2 बजे वंचित बहुजन आघाडी (चांदीवली विधानसभा )का एल विभाग मनपा पर दोपहर 2 बजे तीव्र आंदोलन का इशारा किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago