महात्मागांधी को उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा पूरा देश ,राष्ट्र पति उप राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री ने राजघाट पर जाकर दी श्रद्धांजलि

Rkpnews देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा है। देश के तमाम लोग उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी के जन्मदिन को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने में अग्रिम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू की समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा कि गांधी जयंती हम सभी के लिए शांति, समता, सांप्रदायिक सद्भाव के गांधी जी के प्रेरक जीवन मूल्यों के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने पूरी मानवता को उसकी वास्तविक क्षमता दिखाई और यह सिद्ध कर दिखाया कि करुणा में अपार शक्ति होती है।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में धनखड़ ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। आधुनिक भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली विभूतियों में से एक, महात्मा गांधी, आज भी आहत मानवता के लिए नैतिकता का प्रामाणिक मानदंड तथा उम्मीद की किरण हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘विद्वेष से भरे आज के विश्व में, गांधी जी की यह वाणी कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, मानवता का मार्गदर्शन करती है। गांधी जयंती के अवसर पर हिंसा, अतिवाद, आतंकवाद तथा हर प्रकार के भेदभाव से मुक्त, एक शांतिपूर्ण विश्व के लिए प्रार्थना करें।’’ 

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस बार गांधी जयंती विशेष है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम बापू के आदर्शों का हमेशा पालन करें। मैं आप सभी से यह आग्रह भी करता हूं कि खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदें और गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। गांधीजी ने देश में ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता का जो विचार दिया था, वह आज आज़ादी के अमृतकाल में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। उनके विचार और आदर्श  देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्य, अहिंसा व शांति के पथप्रदर्शक महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन करता हूँ। उनके स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज व सहकार के विचार हर भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। गांधी जी के आदर्शों पर चल मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृतसंकल्पित है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

3 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

30 minutes ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago