साइकिल सवार को बचाने में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल बस को मारी टक्कर, चार छात्र घायल

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आजमगढ़-वाराणसी राजमग मार्ग पर मुरखा नहर पुलिया के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल बस को टक्कर मार दी।
टक्कर से सगे भाई-बहन समेत चार बच्चे घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक ने सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, बजरंगनगर की बस मचहटी से 20 बच्चों को लेकर आ रही थी। बस अभी मोरखा नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस को टक्कर मारते हुए पलट गई।
बस में टक्कर लगते ही चीख–पुकार मच गई। बच्चों के चीखने–चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। चार बच्चे कक्षा 6 के प्रियांशु, प्रिया यादव, अंश तथा कक्षा 4 की रोशनी घायल हो गई। पिकअप का चालक चंदौली जनपद के शहाबगंज के नरसिंहपुर कला निवासी नरेंद्र भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे प्रबंधक अरविंद सिंह ने सभी का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया। घटना की सूचना पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। घटना में बस चालक कैलाश पाल को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

11 minutes ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

20 minutes ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

33 minutes ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

59 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

1 hour ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago