बाइक सवार दो घायलो को अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते मे दम तोड़ा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुुंचने से पहले रास्ते मे एक ने दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार की देर रात में हुआ।
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।मेंहनगर के सुल्तानीपुर निवासी सभाजीत दुबे (36) बुधवार शाम अपने मित्र राजेंद्र पासवान (42) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे,दोनों को मेंहनगर के खरिहानी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभाजीत और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही सभाजीत ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभाजीत दो पुत्रों का पिता था। वह वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

48 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

1 hour ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

1 hour ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

2 hours ago