लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
यह खबर देवरिया जनपद की बरहज तहसील का है यहां पर बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका की सोशल मीडिया पर जनसभा को संबोधित करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में विधायक अपनी बड़ाई करते थकते नही, उन्होंने बताया जनता का जितना विश्वास है वह हमेशा बरकरार रहेगा। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 51 लाख रुपया मेरी छोटी बहन ने चुनाव के समय हमें दिया था, जिसके लिए हमने वह पैसा वैसे ही रख दिया और सोचा कि ₹400000 और मिलाकर ₹5500000 उसे वापस कर दें लेकिन जब भी मेरे पास ₹500000 होते हैं तो कहीं ना कहीं पार्टी का काम करना पड़ता है जिसके लिए पैसे नहीं रहते हैं, उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए बताया कि हमसे यह लोग क्या लड़ते हैं बरहज की जनता ने जितना हमें वोट दिया उतना आज तक किसी ने नहीं पाया, उन्होंने अपने पिता को भी अपने से नीचा दिखाया, उसके बाद विधायक ने अपने वक्तव्य में बताया 51 लाख रुपया उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन बृजेश सिंह हमें देता है कई व्यवसाई अपना खजाना हमारे लिए खोल देते हैं लेकिन फिर भी यह लोग हम से टकराने की जुगत में रखते हैं, अब सवाल इस बात का है कि जहां उत्तर प्रदेश सरकार में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुंडों की सफाई करने की बात करते हैं, ऐसे में उन्हीं के विधायक द्वारा माफिया डॉन के द्वारा पैसा देने की बात को जनसभा में कहा जाता हैं।अब देखना है कि विधायक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कौन सी कार्रवाई करते हैं जनता इस पर आस लगाए बैठी है।
इस वीडियो की पुष्टि राष्ट्र की परम्परा, दैनिक समाचार पत्र नही करता हैं।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…