जिला कारागार में उच्च अधिकारियों की छापेमारी

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा )
लखनऊ के विशेष अनुसंधान दल में तैनात और पुलिस अधीक्षक कारागार और सुधार सेवा का अतिरिक्त प्रभार देख रहे, आईपीएस अधिकारी सुभाष चन्द्र शाक्य ने आजमगढ़ की मंडलीय कारागार में छापेमारी कर जेल व्यवस्था का जायजा लिया। करीब चार घंटे तक जेल में चले तलाशी अभियान में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन अप्रैल को प्रदेश की जेलों की मॉनिटरिंग करने के लिए सात आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी। इन आईपीएस अधिकारियों को जेल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जेलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था, इसी क्रम में जिला कारागार में टीम ने औचक छापेमारी की।
आजमगढ़ जिला कारागार में पहुंचे विशेष अधिकारी सुभाष चन्द्र शाक्त करीब साढे 11 बजे से अपराह्न सवा तीन बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। इसके साथ ही जेल में बंद कैदियों से फीडबैक भी लिया गया। पुरूष और महिला बैरकों की तलाशी ली गई। इस तलाशी अभियान में जेल कर्मियों को लगाया गया था। इसके साथ ही जेल कैंटीन में बनने वाले खाने के बारे में भी जानकारी ली गई। जेलर विकास कटियार को जेल की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने का भी निर्देश दिया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago