आखिर कब होगा रतनपुरा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

रतनपुरा/म‌ऊ (राष्ट्र की परम्परा)l हर स्टेशन पर यात्रियों को यात्री सुविधाएं मुहैया कराने का दावा रेलवे का रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर सटीक नहीं बैठ रहा है। यहां बीते कई वर्षो से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक रेलवे के अधिकारी इस पर अमल नहीं कर सके हैं। जबकि जिला का मुख्य बाजार होने के चलते और बलिया जनपद एवं गाजीपुर जनपद के लोग यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से मऊ या बलिया स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों पर सवार होने को बाध्य हो रहे हैं।
बताते चले कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेेन गुजरती हैं, लेकिन केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस के अलावा कोई एक्सप्रेस नहीं रुकती है। जबकि स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस, सरजू-जमुना एक्सप्रेस ,पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जैसी एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टेेशन पर ठहराव न होने से रतनपुरा के यात्रियों को 21 किलोमीटर दूर मऊ जंक्शन या 45 किमी दूर बलिया जंक्शन जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता ने रेलवे को रजिस्टर्ड पत्र भी भेजा है। अरविंद कुमार, अमर नाथ ,मोहन कुमार, मुमताजअहमद अंसारी, सुनील कुमार, परमात्मानंद सिंह , कुन्नू सिंह अभय जीत , संजय कुमार,आलोक कुमार , देवानंद यादव आदि क्षेत्रवासियों का कहना है कि, साबरमति एक्सप्रेस और सरयु जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मांग की इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर किया जाए जिससे क्षेत्र की जनता लाभाविंत हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

4 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

4 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

4 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

4 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

5 hours ago