जब पुलिस, दारोगा ही करेंगे ऐसा काम, तो क्यो न होगी योगी सरकार बदनाम

परिजनों ने दारोगा पर लगाया हत्या का आरोप

वर्दी की साख बचाने के लिए उच्च अधिकारियों ने, चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ कस्बा के गुरु गोविंद नगर मोहल्ला निवासी, फिरोज 42 वर्ष का शव शनिवार की सुबह अजमतगढ़ कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया, शोरगुल सुनते वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, पीड़ित परिजनों ने अजमतगढ़ इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर फिरोज को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाने के साथ ही कार्यवाही की मांग करने लगे और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सगड़ी, सीओ सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अजमतगढ़ चौकी पुलिस फिरोज के किसी मामले में पकड़ कर ले गई थी, पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए लगातार पैसों की डिमांड भी कर रही थी, रात 9:00 बजे तक इस मुद्दे पर चौकी प्रभारी हरी लाल बिंद वह परिजनों के बीच वार्ता भी हुई, सुबह फिर उसकी लाश शिव मंदिर के परिसर में पड़ी मिली। एसपी सिटी के समक्ष परिजनों ने अजमतगढ़ चौकी पुलिस पर कार्यवाही की मांग किया, सीओ सिटी ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और निष्पक्ष जांच की बात कही, उन्होंने बताया कि एक महिला ने फिरोज के ऊपर 376 की तहरीर दी है, जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप था कि चौकी प्रभारी ने मारपीट कर फिरोज की हत्या की है, जिस पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एसपी सिटी ने मीडिया को बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है,तथा पीड़ित परिवार से तहरीर भी ले लिया गया है, घटना की जांच की जाएगी।
दूसरी तरफ चर्चा है कि मृतक व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला पुलिस कस्टडी में है, इस संबंध में जब सीईओ सगड़ी सौम्या सिंह से पूछा गया कि, मृतक के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार है या उसके साथ क्या हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी इसकी जांच चल रही है, जैसे तस्वीर साफ होगी आप लोगों को बता दिया जाएगा। जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि आरोप लगाने वाली महिला पुलिस कस्टडी में है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

10 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

18 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

31 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

42 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago