प्रेमी के घर वालों ने निकाह करने से मना किया तो प्रेमिका ने पुल से लगाई छलांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज से रविवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे एक युवती ने छलांग लगा दी, घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गया । देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए, स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लड़की को जिला अस्पताल के ईमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं मीडिया द्वारा घायल प्रेमिका बदीलत परवीन पुत्री इरशाद अहमद 22 वर्ष निवासिनी मदनपुर थाना दक्षिण टोला से जब बात किया गया तो उसने बताया कि मैं अपने प्रेमी के साथ बनारस गई थी, इसके बाद उसका परिवार ने बोला कि तुम दोनों आ जाओ मैं निकाह करा दूंगी लेकिन जैसे ही हम लोग पहुंचे वैसे उसकी मम्मी ने मेरे प्रेमी अय्यूब और मुझे डांट कर भगा दिया। मैं कई दिनों से अपने प्रेमी को बुला रही हूं तो वह आ नहीं रहा है इसी कारण से मैं परेशान होकर पुल से कूद गई। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि लड़की को पैर में चोट आई है। और सर में भी चोट है। जिसको भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

3 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago