जब दरोगा ने रिश्वत लिया 30 हजार, तो अपने ही थाने में हो गए गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी ने की मामले की जांच

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष द्वारा कप्तानगंज थाने में दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने वाले दरोगा ने आरोपी पक्ष से मामला निस्तारित करने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग कर दी, मजबूरन पीड़ित पक्ष को पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगानी पड़ी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा को सौंप दिया। जांच में दरोगा पर लगाए गए धनउगाही के आरोप सत्य पाए गए। प्रार्थना पत्र एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर कप्तानगंज थाने में आरोपी दरोगा मोहन प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। सोमवार को दरोगा उसी हवालात में डाल दिए गए, जिसमें उन्होंने पीड़ित पक्ष को डालने के लिए धमकाते हुए पैसों की मांग की थी।गिरफ्तार उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद वाराणसी जिले के मण्डुआडिह थाना अंतर्गत जलालीपट्टी गांव के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान वह कप्तानगंज थाने में तैनात रहे। दरोगा की गिरफ्तारी से महकमे में हलचल मची हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago