बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) महसी तहसील क्षेत्र के पचदेवरी गांव के समीप बह रही घाघरा नदी में बीच से होकर कंबाइन मशीन ले जाना मालिक को उस वक्त भारी पड़ गया जब मशीन नदी में ही धंस गई । कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पांच ट्रैक्टर की मदद से नदी से मशीन को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पैसा कमाने की चक्कर में लोग जान जोखिम डाल कर घाघरा नदी में कंबाइन मशीन को भी पार करा देते हैं ,और फिर घंटों मशक्कत कर कंबाइन मशीन को बाहर निकालने की जद्दोजहद करते हैं। पचदेवरी गांव के समीप बह रही घाघरा नदी में रविवार को नदी के बीच में उस पार जाते हुए कम्बाईन मशीन फंस गई। बताया जा रहा है कि यह कंबाइन मशीन गेहूं की कटाई करने नदी के उस पार के गांवों को जा रही थी। तभी बीच धार में पहुंचते ही कंबाइन मशीन फस गई। आसपास के लोगों ने गांव में जाकर कंबाइन फंसने की जानकारी दी। नदी के समीप पहुंचे सैकड़ों लोगों ने रस्सा बांधकर कंबाइन मशीन को बाहर निकालने की जद्दोजहद करने लगे लेकिन कंबाइन मशीन को हिला तक न सके। 4 से 5 ट्रैक्टर को लगाकर कंबाइन मशीन को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ज्ञात हो कि इन दिनों गेहूं की फसल पक कर तैयार है ऐसे में किसान गेहूं की फसल को निकालने की होड़ में है। किसानों को खराब मौसम एवं अग्निकांड की भी चिंता है।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…