जमीन बेचने के बाद जब ग्राहक से पैसा नहीं मिला तो पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा)
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी चंदन पुत्र स्वर्गीय फुल चंद ने बिलरियागंज थाना में एक प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही महेंद्र राजभर पुत्र स्वर्गीय रामहित राजभर और महाराजगंज थाना क्षेत्र के लखेसर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा पुत्र सुखदेव बिहारी मिश्रा के ऊपर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है कि, इन लोगों ने 5 महीने हेतु मुआयदाबय के लिए उसकी जमीन बैनामा करवा लिया और पैसा भी नहीं दिया।
पैसा मांगने पर तरह-तरह की आना-कानी करते रहे। उसने आरोप लगाते हुए लिखा है कि गांव के महेंद्र से जब पैसा मांगा जाता है तो वह अपने आप को भाजपा के बूथ अध्यक्ष बता कर कहते है कि तू हमारा कुछ नहीं कर पाओगे । हम जो चाहेंगे वही होगा थाना पुलिस मै अपनी जेब में रखता हूं ।
दिलचस्प बात तो यह कि पीड़ित चंदन पुत्र फूलचंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बीमारी की दवा इलाज के लिए वह अपनी जमीन कहीं और बेचना चाहता था, लेकिन महेंद्र और अनिल उसे अंधकार में रखकर धोखे से उसकी दूसरी जमीन लिखवा लिए और पैसा भी नहीं दिए, इसलिए हम ने बिलैयागंज थाने पर आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं। प्राथना पत्र पाते ही थाना अध्यक्ष बिलरियागंज बसंत लाल ने तुरंत महेंद्र राजभर और अनिल मिश्रा को बुलाकर समझाया कि या तो उसका पैसा दे दें या फिर मुकदमा लड़ने के लिए तैयार रहे। इसके लिए आरोपित महेंद्र आदी ने थाना अध्यक्ष बिलरियागंज से कुछ समय मांगा है । मामला कुछ भी हो इस रजिस्ट्री को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

2 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

2 hours ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago