यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का अयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 727, चार फाटक रोड मोहद्दीपुर के हॉल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,कंचन कालिया पत्नी मुख्य अभियंता , विद्युत विभाग
गोरखपुर रही। प्रतियोगिता के जज के रूप में नृत्य प्रशिक्षक अभिषेक वाशिंगटन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन कालिया पत्नी मुख्य अभियंता , विद्युत विभाग, गोरखपुर, प्रतियोगिता के जज अभिषेक वाशिंगटन एवं यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष गीता सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके हुआ।अध्यक्ष गीता सिंह ने मुख्य अतिथि कंचन कालिया एवं जज अभिषेक वाशिंगटन को शाल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय एवं पाश्चात्य नृत्य की प्रस्तुति हुई। प्रतियोगिता में अभिरूप ने ९:४५ गाने पर प्रस्तुति दी। दिशिका ने चलिया गाने पर प्रस्तुति दे कर दर्शको का मन मोह लिया। कामाख्या ने तेरी आँखों का ये काजल पर प्रस्तुति दे कर वाह वाही बटोरी। दुषिका ने आन मिलो सजना गीत पर शास्त्रीय नृत्य की परस्तुति दी। अर्चना द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिवि एवं प्रेक्षा ने कथक के टुकड़ों पर नृत्य की प्रस्तुति दे कर माहोल कथकमय बना दिया ।प्रथम स्थान वृद्धि गुप्ता ने,द्वितीय स्थान कामाख्या ने, तृतीय स्थान वैशाली सिंह ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कंचन कालिया एवं अध्यक्ष गीता सिंह ने विजयताव को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।हारमोनियम एवं तबले पर मनीष और रामपाल संगतकार के रूप में उपस्थित रहें| प्रतियोगिता के समापन में यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष गीता सिंह ने सबका धन्यवाद दिया|

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago