जब स्वास्थ कर्मियों ने किया लापरवाही तब सीएमओ ने किया कार्यवाही

महिला डॉक्टर सहित 8 का रोका वेतन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. इंद्र नारायन तिवारी ने रविवार को दौरा करके कई अस्पतालों को चेक किया जहां डॉक्टर सहित कई स्वास्थ कर्मी अनुपस्थित मिले, जिससे उन्होंने दंडनात्मक कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश देकर आगे बढ़ गए। उनके इस करवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार उन्होंने सीएचसी मुबारकपुर समेत तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला चिकित्सक समेत अनुपस्थित पाए गए आठ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
सरकार के आदेशानुसार वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ साथ पोलियो का कार्यक्रम भी चल रहा हैं,जिसमे प्रत्येक रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाना है। इसी योजनाओं का हाल जानने सीएमओ रविवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ मुरारपुर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजीत प्रकाश, स्वीपर कम चौकीदार संतराज व एनएमए रामजनम यादव अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पहुंचे। वहां चीफ फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश प्रजापति, नेत्र सहायक डाॅ. अभिषेक पांडेय, एक्सरे टेक्नीशियन शैलेश कुमार और वार्ड व्याय रविंद्र चौहान गैरहाजिर मिले। अंत में सीएचसी मुबारकपुर का भी निरीक्षण किया। यहां कई दिनों से डा. रौशन आरा अनुपस्थित चल रही थी। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

2 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

59 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

1 hour ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

1 hour ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

2 hours ago