सेवानिवृत्त कर्मचारियों की गई विदाई

शुक्रवार को 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक धनराशि प्रदान की गई

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय के अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में शुक्रवार 30 जून,2023 को आयोजित एक सादे समारोह में, 28 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल ग्यारह करोड़ उन्तालीस लाख छिहत्तर हजार छः सौ बहत्तर रूपये (रु 11,39,76,672) का भुगतान किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक( परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) समीर पॉल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है, इसलिए बहुत सूझ -बुझ कर ही इसका व्यय करें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें, किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।
30 जून ,2023 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में सर्व राकेश कुमार तिवारी/कार्यालय सहायक म रेप्र, मिश्री सिंह यादव/ मुख्य टिकट निरीक्षक,अब्दुल खालिक/ सफाई वाला,कृष्ण कुमार/ मुख्य टिकट निरीक्षक,संजय कुमार श्रीवास्तव/ मुख्य टिकट निरीक्षक,सत्यप्रकाश सिंह/स्टेशन अधीक्षक,कमल प्रकाश उपाध्याय/ स्टेशन अधीक्षक, कृष्ण कुमार सिंह/ सिग्नल मेंटेनर,विजय कुमार सिंह/ गार्ड,देवी शरण मिश्रा(एन पी एस) गार्ड,कृष्ण चन्द्र तिवारी/गार्ड,मनहक्की देवी/लिंक कंट्रोल प्रोटोकॉल,सत्येन्द्र कुमार सिंह(एन पी एस) गेट मैंन,प्रमोद कुमार ओझा/ गार्ड,लक्ष्मी कान्त राम/लोको पायलट,डीoएमo डीo असलम अंसारी/ लोको पायलट,महेंद्र यादव/कूक,सत्यनारायण राम/वरिष्ट वेल्डर,योगेन्द्र राम/ कार्यालय सहायक,भगवान दास/सफाई वाला,बसंत/ सफाई वाला,महावीर/ सफाई वाला,मंगला प्रसाद पाठक/सीoसेoईo(कार्य) भास्कर निवास शर्मा/ सीoसेoईo(पथ वे), लालजी/ सफाई वाला,सुभाष राम/ ट्रैक मेंटेनर प्रथम,शिवनन्द/ ट्रैक मेंटेनर द्वतीय,सकीर हुसैन(एन पी एस) ट्रैक मेंटेनर आदि कर्मचारी शामिल थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

6 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

6 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

6 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

7 hours ago