संसार में जो कुछ भी श्रेष्ठ -शुभ और मंगल में हैं वह सब माँ भगवती की विभूति हैं- पंकज जैन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
चैत्र नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म में अत्यधिक धार्मिक महत्व रखते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने में आती है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 9 से 17अप्रैल रहेगी। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है, नवरात्रि उत्सव के नौवें दिन ही राम नवमी मनायी जाती है। इसी वजह से चैत्र नवरात्रि को राम नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।
आगामी चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर समाजसेवी पंकज जैन ने माँ जगत जननी जगदम्बा की आराधना कर माँ से देश में सुख, शांति और समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए बताया कि, मां जगत जननी जगदम्बा की एकाग्रता के माध्यम से मां के शरणागत रहते हुए जीवन को सफल बनाने के लिए चैत्र नवरात्र सर्वोत्तम पर्व है। जब कभी भी पृथ्वी पर असुरीशक्तियों का अत्याचार बढ़ता है तब मां भगवती ने किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव जाति का कल्याण करती है। जगत जननी मां जगदंबा की शक्ति और भक्ति व्यक्ति के जीवन को भवसागर से पार लगाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान सात्विक मन से की गई मां भगवती की आराधना सहस्त्र गुना पूर्ण फलदाई होती है। इस संसार में जो कुछ भी श्रेष्ठ – शुभ और मंगल में है। वह सब मां भगवती की विभूति है। मां जगत जननी जगदम्बा दया एवं करुणा का सागर है, जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। जगत का कल्याण करने वाली मां भगवती की आराधना से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। मां शक्ति की पूजा के लिए नवरात्र अत्यधिक महत्वपूर्ण है। नवरात्रों में माँ भगवती की आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं, मां भगवती की आराधना सभी भक्तों के लिए कल्याणकारी हैं। नवरात्रों में प्रतिदिन मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करना करने से भक्तों के सभी कष्ट और परेशानियां दूर हो जाती है। चैत्र नवरात्रि पर आराधना करने से मां भगवती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां भगवती की कृपा से भाग्य प्रबल होता है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। नवरात्रों में नौ दिन तक की गई आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती भक्तों के भंडार भर देती है। मां दुर्गा अपने भक्तों का कष्ट दूर कर जीवन में खुशहाली स्थापित करती है और समय-समय पर मां दुर्गा अलग-अलग स्वरूप धारण कर भक्तों की रक्षा करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तों द्वारा श्रद्धा समर्पण भाव से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने से मां भगवती लोक कल्याण करती है और जीवन में शांति स्थापित करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

9 minutes ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

20 minutes ago

बारिश और तेज हवा से जनजीवन बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…

33 minutes ago

गुमटी का ताला तोड़कर नगदी व सामान ले गए चोर

परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…

42 minutes ago

दिव्यांगों की समस्याओं का मोबाइल कोर्ट में होगा त्वरित समाधान

30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…

51 minutes ago