आपदा के दौरान क्या करें क्या ना करे- एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बहुत पुरानी कहावत है कि किसी भी देश का भविष्य कैसा होगा, यह निर्भर करता है कि उस देश की नवयुवक पीढ़ी कैसी है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनी सुरक्षा और अपने आसपास लोगों की सुरक्षा कैसे करें, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए । इसकी जानकारी 11वीं वाहनी एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में, गोरखपुर और इसके आसपास समस्त महाविद्यालय, इंटरमीडिएट कॉलेजो के विद्यार्थियों को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत सोमवार 6 फरवरी को महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धुसण के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
आपदा प्रबंधन एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया कि, भूकम्प आने पर स्कूल के बच्चों को क्या कार्रवाई करनी चाहिए, रक्तस्राव को रोकने का तरीका, सर्फ दंश-क्या करना है-क्या नहीं करना है, हाथ- पैर में किसी प्रकार का मोच आने पर या फैक्चर होने पर प्रबंधन कैसे करना है, आकाशीय बिजली से बचाव कैसे करें, सीपीआर प्रणाली क्या है- इसका प्रबंधन कैसे करें, इंप्रोवाइज्ड स्टेचर एवं राफ्ट तैयार करना, इत्यादि के बारे में ट्रेनिंग टीम द्वारा डेमो दिया गया और स्कूल के बच्चों द्वारा प्रैक्टिस कराई गई,साथ ही साथ स्कूल कमेटी को प्राथमिक उपचार किट भी एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक जयप्रकाश कुमार द्वारा सौंपा गया।
यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ प्रदीप कुमार राव की अध्यक्षता में संपन्न किया गया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago