सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर ब्लाक कुल पांच लोगों ने राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा आपदा मित्र का, प्रशिक्षण लखनऊ राज्य आपदा मोचन बल के कार्यालय में जाकर लिया है, जिसमें से ग्रामसभा चांदपलिया के दिनेश प्रसाद ने भी आपदा प्रबंध विभाग द्वारा आपदा मित्र के प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और प्रतिभाग करने के उपरांत, ग्रामसभा आगमन पर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अंगद यादव व ग्रामवासी बीरबल गौड़’, उदय गुप्ता, नरेश यादव, विनोद गौड़, शशांक मिश्रा, आदि लोगों ने आपदा मित्र का स्वागत व सम्मान किया।
ग्राम प्रधान अंगद यादव ने आपदा मित्र को परिचय पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान आपदा मित्र का प्रशिक्षण लेकर आए दिनेश प्रसाद से पूछा गया की, इस प्रशिक्षण में आपको क्या-क्या जानकारियां मिली और आप किस किस तरीके से लोगों के आपातकाल में सहायता करेंगे। जिस पर उन्होंने बताया कि सरकार की यह योजना आपदा मित्र का प्रशिक्षण बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है, हमें यह प्रशिक्षण मिला है जिससे आग लगने बाढ़ आने आदि आपदा के परिस्थिति में हम बचाव एवं राहत कार्य में हिस्सा लेंगे, इसके लिए बकायदा सरकार द्वारा हमें किट भी प्रदान किया गया है जो कि अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग-अलग है हम किसी भी परिस्थिति, में जहां भी हमारी आवश्यकता आन पड़ेगी तत्परता से हम वहां उपलब्ध रहेंगे, और जनमानस का सहयोग करेंगे ।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…