देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया गया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी कर प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 13 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।
इस “हाट-बाजार में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गयी। इस “हाट-बाजार में आज सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, सत्तू, बेसन, मिलावटी मोटे आनाज का आटा, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में लगभग रु 11700 का विक्रय हुआ है।
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…