बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
बसडिला गांव से बारात लेकर गई बोलेरो गाड़ी कोटवा मोड स्थित एक मैरिज हॉल से रविवार देर शाम चोरी हो गई।गाड़ी मालिक ने मामले में पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस छान बीन में जुटी है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शत्रुघ्न राय अपना बोलेरो गाड़ी को बसडिला गांव से बारात लेकर रामपुर कारखाना थाना अंतर्गत कोटवा मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में गए थे। बारातियों के साथ खाना खाने के बाद वापस गाड़ी के पास आए तो बोलेरो वहा नहीं था। काफी खोजबीन करने के उपरांत घटना की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दिए।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। गाड़ी मालिक शत्रुघ्न राय ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…
प्रयागराज में ममता शर्मसार! 11 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या का आरोप, बहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…
फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…
प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…