सूरत छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव होगा केराकत स्टेशन पर

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09065/09066 सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को औंड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड पर पड़ने वाले केराकत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है । जिसके अनुसार 31 अक्टूबर, 2023 से केराकत स्टेशन पर गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी 09:15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09:17 बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं० 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 12:05 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12:07 बजे सूरत के लिए प्रस्थान करेगी। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के केराकत के क्षेत्रीय जनता सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सांसद बीपी सरोज ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष केराकत रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी थी, जिसके परिणामस्वरूप रेल प्रशासन द्वारा सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को केराकत स्टेशन पर ठहराव दिया गया है ।
31 अक्टूबर,2023 को केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रातः 08:00 से आयोजित समारोह से सांसद मछलीशहर बी पी सरोज द्वारा गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर ठहराव का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव समेत वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

7 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

7 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

7 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

8 hours ago