बुनकर यूनियन की बैठक सम्पन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मुस्लिम मुसाफिर खाना नियर हलीमा अस्पताल के बगल में उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एकबाल अहमद , उत्तर प्रदेश बुनकर यूनियन के अध्यक्ष ऐनुल ज़फ़र के आह्वान पर हरीश चंद की अध्यक्षता एवं जावेद भारती की निज़ामत में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में खैराबाद, मुबारकपुर, जहानागंज, वलीदपुर भीरा, बहादुर गंज एवं मऊ शहर के बुनकर नुमाइंदो ने हिस्सा लिया।
सभी मुद्दों पर चर्चा हुई परंतु सब से महत्वपूर्ण मुद्दा प्रदेश के बुनकरो पर 72 रुपये से सीधे 400/800 रुपये प्रति लूम फ्लैट रेट जारी कर के बुनकरी व्यवसाय को तगड़ा झटका लगा है।
गरीब बुनकरो के सामने लूम के अलावा घर की बिजली का कनेक्शन अलग से लेने का फैसला भी तोड़ कर रख देगा।
मुख्य रूप से बुनकर फ्लैट रेट पर पासबुक के बढ़े हुए रेट को वापस लेने व पूर्व मे 72 रुपये रेट बहाल करने पर विचार व्यक्त किया गया।
बुनकरो से संबंधित नये जी0 ओ0 के आने से असमंजस की स्तिथि बनी हुई है वो ये है कि आधा हार्स पॉवर के लूम पर 400 रुपये निर्धारित है, परंतु कनेक्शन 1 किलो वाट का होने के चलते 1 लूम वाले धारकों को भी 800 रु0 प्लस जीएसटी के साथ बिल वसूली जा रही हैं, जिससे बुनकरों में बेचैनी साफ देखी गयी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर समस्या से अवगत कराने हेतु हाल ही मे लखनऊ स्थित आवास पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी से ये नुमाइंदे मिले थे और इन्हें फ्लैट रेट में विसंगतियों को दूर करने का आश्वसन भी मिला था, जिसके बाद आगे की रण नीति पर विचार किया गया।
इस अवसर पर आये हुए सभी बुनकर नुमाइंदो ने समस्याओं को मुखर रुप से रखा जिसमे एकबाल अहमद अंसारी, ऐनुल ज़फ़र, जावेद भारती, यज्ञदेव भारती, ओबैदुल्ला ग्राफर, हाशिम पसमादा, इजहार उल हक, कुर्रतुलएन, मुनव्वर अली, फजल अहमद अंसारी, हबीबुर्रहमान, नजीर अहमद कोपागंज, कासिम अंसारी, जावेद टाइगर अब्दुल मन्नान आज़मी, शफीक अहमद, जमीलउद्दीन, मुनव्वर अली, लियाकत अली, फजल अहमद, गुफरान अहमद, मोहम्मद आदम आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

19 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

31 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

1 hour ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago