बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मौसम के बदलते रुख पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कड़ी नजर है मौसम की निगरानी के लिए जनपद के 42 स्थानों पर स्वचालित मौसम केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 34 स्थानों पर ऑटोमैटिक रेन गेज (ए.आर.जी.) एवं 08 स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए गए हैं सभी तहसील एवं विकास खण्डों में यह उपकरण स्थापित किए गए हैं। ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (ए.डब्ल्यू.एस.) से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है इन उपकरणों से प्राप्त मौसम संबंधी डेटा सीधे राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर रिकार्ड हो रहा है जिससे मौसम की सटीक जानकारी प्रशासन को मिल रही है मॉनसून, बारिश और हीट वेव जैसी मौसमी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत आपदा विभाग सतर्कता बरत रहा है जिससे संभावित बाढ़ या सूखे की स्थिति में समय रहते कदम उठाए जा सकें गर्मी के बढ़ते प्रभाव और हीट वेव (लू) से बचाव को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है अपर जिलाधिकारी/प्रभारी दैवीय आपदा अनिल कुमार ने शासन के निर्देश के अनुपालन में संबंधित विभागीय अधिकारियों को हीट वेव से बचाव के लिए कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के आदेश दिए हैं इस कार्ययोजना के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जनसाधारण को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। आमजन लिंक http://58.84.20.13/rahat/ पर मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं मौसम से संबंधित जानकारी विभिन्न माध्यमों से भी उपलब्ध कराई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…