हमके फंसा ली बंगलिनियां हो


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
गड़हा महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘अंकुश’ ‘राजा’ दोनों भाइयों की जोड़ी ने गीत गाकर कार्यक्रम को अर्श की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। लोग झूमने नाचने पर मजबूर हो गए। इसी बीच आम्रपाली दूबे संग मंच पर आए आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने ‘नयी झुलनी के छैंया बलम दुपहरिया बिताई द हो’ और ‘बाबा के बुल्डोजर’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ट्वेंटी ट्वेंटी गीत संगीत प्रतियोगिता के विजेता अनुभव सिंह ने अपनी गीतों से किया। स्वागत गीत गोपाल राय ने प्रस्तुत किया। भोजपुरी के भीष्म पितामह भरत शर्मा व्यास ने अपने सुरों की तान से पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। उसके बाद अनुभा राय ने ‘फेंक दिहले थरिया’ गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मनोहर सिंह के ‘अंचरवा ओढइह असरवा पुरा के’ ने समां बांधा तो आलोक पांडेय ने ‘जां से भी ज्यादा चाहा था जिसको’ गाकर युवाओं का दिल लूट लिया। अंकुश और राजा दोनों भाइयों ने गणेश वंदना और विंध्याचली भवानी के महिमा से शुरू कर ‘हम के फंसा ली बंगलिनिया हो’ गाकर गड़ा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम को और उसकी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। लंबे इंतजार के बाद मंच पर आईं शिल्पी राज ने ‘बुलेट पर जीजा’ गाया तो आम्रपाली दूबे और डिंपल सिंह जैसी अभिनेत्रियां झूमने पर मजबूर हो गयीं। उसके बाद तो शिल्पी ने ‘गोरे हंथवा पर नाम सजनवा के’ और ‘झारस जब बार सैंया जी’ गाया तो दर्शक हाथों में रुमाल और गमछा लेकर उड़ानें लगे। राधा श्रीवास्तव की ‘चटनियां ए राजा सिलवट पर पीसीं’ और प्रणव कान्हा के ‘नैन से नैन मिले’ को दर्शकों का खूब समर्थन मिला। अनुपमा यादव और आम्रपाली दूबे ने ‘पिया जी के मुस्की’ गाकर महफ़िल जमा दी गड़हा विकास मंच द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक श्रोता गायकों के स्वर लहरियों और सुप्रसिद्ध नृत्यांगना हीना की नृत्य में गोता लगाते रहे। संचालन विजय बहादुर सिंह व जय प्रकाश जिद्दी ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago