सुनील दीक्षित के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र बारा दीक्षित निवासी सुनील दीक्षित का उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन किया है, एन आर इ सी पीजी कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर के लिए चयनित हुए हैं।
बताते चले कि सुनील दीक्षित किसान के पुत्र हैं, इनके पिता श्रीराम दीक्षित पेशे से किसान है इनके दो बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा बेटा सुनील दीक्षित है। सुनील दीक्षित ने गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में तथा इंटरमीडिएट, हाई स्कूल की शिक्षा श्री नील कंठ इंटर कॉलेज बारा दीक्षित बरहज से ग्रहण की।इन्होंने स्नातक की पढ़ाई बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया से तथा अंग्रेजी विषय में परास्नातक की शिक्षा नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज गोरखपुर से हासिल की। सुनील दीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता गायत्री दीक्षित एवं पिता श्रीराम दीक्षित के साथ पूरे परिवार ,अपने गुरुओं व मित्रों को दी हैं।सुनील दीक्षित की चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा है। इस दौरान बधाई देने वालों आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज डॉ विवेकानंद पाण्डेय, डॉ विनय तिवारी, डॉ अरविंद पाण्डेय, डॉक्टर योगेंद्र चौबे, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ विनय तिवारी, रमेश तिवारी अनजान, विनय मिश्र, मीरा गुप्ता, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य सभ्रांत लोगों ने दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

15 वर्षों से अधर में देवरिया-पकड़ी मार्ग की ठाकुरदेवा लिंक रोड: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्रामीणों की उम्मीदें

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पकड़ी बाजार से करीब 3 किलोमीटर पहले यदुपरसिया पेट्रोल पंप…

28 minutes ago

BIS Care App: अब घर बैठे करें सोने की शुद्धता की जांच, ऐसे पहचानें असली और नकली गोल्ड में फर्क

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता…

1 hour ago

दीपावली 2025 : शुभ दीपोत्सव पर क्या बनाएँ भोजन, जिससे घर में बरसे लक्ष्मी कृपा

🪔 भैया दूज की कथा और महत्त्व भी जानें “दीपों की रोशनी में जब घर…

1 hour ago

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-कोहली की होगी धमाकेदार वापसी, शुभमन गिल की कप्तानी में नीतीश रेड्डी कर सकते हैं डेब्यू

खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से तीन मैचों की…

2 hours ago

MSME को मिला ₹2.65 लाख करोड़ का लोन, फास्टैग सालाना पास अब तोहफे में दें; मीशो IPO से जुटाएगा ₹4250 करोड़

बिजनेस ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर को बीते…

2 hours ago

दीपावली 2025: सुबह से शाम तक पूर्ण पूजा पद्धति

दीपावली (या दिवाली) भारतीय संस्कृति का सबसे प्रमुख और शुभ त्योहार है। यह अंधकार पर…

2 hours ago