नेपाल सरकार ने जारी किया आदेश
मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोसी नदी की धारा उग्र होती जा रही है, पानी के बहाव को लेकर बैराज के सभी 56 फाटक खोल दिये गये हैंl बावजूद इसके पानी बैराज पर चढ़ गया है। हालांकि, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बैराज पर पानी नदी की धारा में उछाल की वजह से आ रहा है। स्थिति अंडर कंट्रोल हैl बराज की सुरक्षा को लेकर डीएम कौशल कुमार के अनुरोध पर नेपाल सरकार ने अगले तीन दिनों तक कोसी बैराज पर यातायात व्यवस्था को बाधित रखने का फैसला किया है। बैराज पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। इसके लिए नेपाल सरकार ने आदेश भी निर्गत किया हैl कोसी बैराज के दोनों ओर अवरोधक लगा दिया गया हैl जहां नेपाल पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। हालांकि कोसी बराज की सुरक्षा में नेपाल पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहती है।
वहीं भारतीय प्रभाग के जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैराज की सुरक्षा की पल-पल अपडेट लेते रहते हैंl अभियंताओं की टीम एक नियत समय पर कोसी बराज का जायजा भी लेते रहते हैं।
योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…
बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…
पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…
एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…
लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…