नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही,दो दर्जन से अधिक गाँव बाढ़ की जद में

इटियाथोक/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा) 9 अक्टूबर… नेपाल से छोड़े गए पानी ने इस वक्त तबाही मचा रखी है। इटियाथोक बाज़ार के तेलियानी कानूनगो ग्राम पंचायत के सात मजरे बाढ़ की जद में है। बीते सात दिनों से कमर तक पानी में लोग किसी तरह मचान बना कर जिंदगी से जूझ रहे हैं । स्वास्थ्य सेवा से लेकर सभी रोजमर्रा की चीजों के लिए लोग मोहताज हैं, दाने दाने को तरस लोगों का हाल लेने तक कोई अब तक नही पहुंचा, जिला प्रशासन एक बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का जो दावा पेश करती है उन दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है।

आलम ये है इन मज़रो में फंसे हजारो लोग चिकित्सा सेवाओं से महरूम होने के साथ खाद्य वस्तुओं के लिए मोहताज है। कई परिवार ऐसे मिले जिनके बीमार परिजनों का इलाज नही हो पा रहा कोई वाहन अथवा एम्बुलेंस नही जा सकता है।

छोटे छोटे बच्चे परिवार के साथ घरों में कैद है स्कूल, अस्पताल, श्मशान हर तरफ पानी ही पानी है।

तेलियानी, भटपुरवा, परसियागूदर, हरदईया, पड़री, नसीमाबाद, मेसरपुरवा, ककरहवा, भोलाजोत, रुपईडीह के ग्राम पंचायत बीरपुर भोज, अनंतपुर, भुलईडीह, भुड़कुड़ी, असिधा, सुसगंवा, खनवापुर, पचुर्खी मनोहरजोत, अमडोहवा, कुरासी, गोपालबाग, गनवरिया, बेलवाभान, लैबुड़वा, कौड़िया सहित दर्जनों गाँव इस जल संकट से घिरे हुए हैं, जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक इन गावों में राहत पहुंचाई गयी है। इनमे से कई घरों में दरारे पड़ चुकी है, फसलें डूब चुकी है अनाज सहित खाने पीने के सामन सबकुछ पानी ने बर्बाद कर दिया है, कई परिवार ऐसे है जो अपना घर छोड़ कर किसी ऊचें स्थान पर रह रहे हैं। इस दर्दनाक और भयावाह स्थिति से जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अनजान बना हुआ है किसी तरह की राहत अभी लोगों को नही पहुंचाई गयी।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

2 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

2 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

2 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

3 hours ago