लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)l इटावा के भरथना नगर के बृजराज नगर वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी है। क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार पानी की कमी के कारण लोग गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
इस समस्या के समाधान के लिए हिंदू समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने लखनऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से इटावा के जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि बृजराज नगर में प्रतिदिन केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति हो रही है और कई बार पानी बिल्कुल नहीं आता, जिससे नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है।
श्री गोस्वामी ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पानी आपूर्ति की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…