छठ पर्व पर सुरक्षा को देखते हुए नदियों में जल पुलिस तैनात

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर मनौती पूर्ण करने की गुहार लगाने के लिये रविवार को सायं छठ व्रती महिलाओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। क्या सामान्य, क्या खास सभी लोग माथे पर पूजा के पकवानों से भरे हुए बांस के दौरी को लेकर छठ घाट की ओर चल दिये। छठ मैय्या की पूजा अर्चना के लिए नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर बजते छठ मैय्या के गीतों के कैसेट से भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु पूजा सामग्रियों के साथ क्षेत्र की नदी, घाट और पोखरों पर पहुंचे और अस्तांचल सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर मेला लगा रहा।
चार दिन तक चलने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। रविवार सुबह से महिलाएं पुरुष घाटों पर पहुंचने के लिए अपनी तैयारी में जुटे रहे। सायं होते ही नगर क्षेत्र के महिला, पुरुष, युवक-युवती, बच्चे गाजे बाजे के साथ बांस की सुपेली, चंगेरी, नारियल, शरीफा, मौसमी, गन्ना, गंजी, सुथनी, कच्ची हल्दी, मूली, हरा साग, भीगा चना आदि के अलावा तरह-तरह के पकवान जैसे मालपुआ, ठेकुआ, पूड़ी, हलुवा आदि एक दौरा में लेकर घाट पर पहुंची। घाटों पर बनी बेदी पर पूजन अर्चन किया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, एसओ योगेश यादव, चौकी इंचार्ज ज्ञान चंद शुक्ला सहित जल पुलिस भी लगाई गई थी वही घाघरा नदी के किनारे आधा दर्जन गांव मे जेल पुलिस भी तैनात की गई थी किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इस को देखते हुए थाना अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि छठ घाट पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात है महिला पुलिस होमगार्ड के जवान और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी स्थानीय नगर पंचायत में मौजूद हैं नगर पंचायत सिकंदरपुर में एक दर्जन स्थानों पर छठ घाट बनाया गया है जिसमें सबसे ज्यादा चतुर्भुज नाथ पोखरा, किला का पोखरा, हीरंडी का पोखरा, पर नगर पंचायत के तरफ से प्रकाश व्यवस्था की गई हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

15 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

15 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

15 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

16 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

16 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago