छठी मइया करिहा क्षमा भूल-चूक हमार: माथे पर दउरा ले घाटों पर पहुंचे भक्त

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया साँझ का अर्घ्य

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जन आस्था के महापर्व सूर्या छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना कर छठ मैया की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी व पूरी हुई कामना के लिए आभार जताया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर शाम के समय दूध और गुड़ में पके अरवा चावल की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस कठिन व्रत के तीसरे दिन में रविवार की शाम को व्रती विभिन्न नदी व जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी।
शनिवार को छठ पर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने खरना किया। खरना के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी किया। खरना के दिन व्रती छठ मैया की पूजन-अर्चन कर संतान के लंबी आयु की कामना करती हैं। व्रतियों ने शाम के समय प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात एक-दूसरे के घर भी प्रसाद भिजवाया। इस दौरान व्रतियों द्वारा घरों में छठ मैया के गीत गाए जा रहे हैं। जो नही गा पा रहे हैं वो डीजे पर कानफोड़ू आवाज में छठ गीत बजा रहे हैं।
व्रतियां शनिवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दे रही हैं। इसके बाद रविवार को उदय होते सूर्य को दूसरा व अंतिम अर्घ्य देकर व्रत खोलेगी।
जिले भर में विभिन्न स्थानों पर छठ घाटों पर पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगा हुआ हैl

छठ पर्व लोकप्रियता बिहार-उत्तरप्रदेश की सीमा लांघते हुए देश ही नही यह भगवान भास्कर की कृपा से विदेशों में भी भारतीय यह पर्व धूमधाम से मना रहे है। इसी क्रम में आस्ट्रेलिया के मेल्बर्न पहुंची प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने नदी के तट पर पहुंच कर वहां रह रहे लोगों के साथ सांझ का अरघा दिया। जिसे उन्होने अपने सोशल मिडिया पर भी शेयर किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

23 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

23 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

23 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

23 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

24 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago